Coconut Oil In Summer: गर्मियों में नारियल तेल लगाने से स्किन को कई लाभ मिल सकते हैं। इसे रात को सोने से पहले लगाना बेहतर हो सकता है। इसके बारे में जानें-
Coconut Oil In Summer: तेज धूप, धूल और पसीना गर्मियों में चेहरे पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है। स्किन ड्राई, बेजान और चिपचिपी हो जाता है, जिससे झुर्रियां, पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में प्राकृतिक उपायों को अपनाना महंगे सौंदर्य उत्पादों से बेहतर है। नारियल तेल आपके लिए सबसे अच्छा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुण हैं। गर्मियों में रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर शुद्ध नारियल तेल लगाने से कई स्किन समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानें सोने से पहले नारियल तेल लगाने के लाभ-
झुरियाँ कम करता है
नारियल तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन कोशिकाओं को पोषण देते हैं और समय से पहले होने वाली उम्र की निशानियों को कम करते हैं।
पिंपल हटाना
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर लॉरिक एसिड होता है। यह स्किन पर बैक्टीरिया को मार डालकर पिंपल्स को दूर करता है। नियमित रूप से इसे लगाने से चेहरे के दाग, सनटैन और काले धब्बे कम होते हैं और त्वचा की रंगत सुंदर होती है।
स्किन को मॉइस्चराइज करें
गर्मियों में बहुत से लोगों की त्वचा भी ड्राई हो जाती है। नारियल तेल स्किन की गहराई तक जाकर उसे नमी देता है, उसे सॉफ्ट बनाता है और ग्लोइंग बनाता है।
सनबर्न से छुटकारा
नारियल तेल को चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है और स्किन सूजन भी कम होती है अगर चेहरा गर्मी में धूप में जल गया है। इससे सनबर्न को कम किया जा सकता है।
चेहरे पर नारियल तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
रात को सोने से पहले हल्के फेसवॉश या क्लींजर से चेहरा धो लें। चेहरा एक टिशू या तौलिए से सुखा लें। इसके बाद, हथेली पर दो से तीन बूंद वर्जिन नारियल तेल लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। अब 2 से 3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में उंगलियों से मसाज करें। तेल को रात भर त्वचा पर लगाए रखें, फिर सुबह सामान्य पानी से चेहरा धो लें।
For more news: Health


