मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर के विथ्याणी में प्रवास किया। उन्होंने ब्रम्हलीन राष्ट्रसंत महंत अवेदनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर के विथ्याणी में ब्रम्हलीन राष्ट्रसंत महंत अवेदनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। बाद में उन्होंने आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में एक सौ फिट तिरंगे का उद्घाटन करके दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पौड़ी पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर में उनकी भतीजी की शादी होनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें भाग लेने पौड़ी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 और 7 फरवरी को भतीजी की शादी में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट से यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव के लिए चला गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनवासी राम मंदिर में मां गढ़वासिनी देवी की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी वहां उपस्थित थे।
For more news: UP