हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 8 फरवरी को बीजेपी की सरकार दिल्ली में बनेगी और झूठ की दुकान बंद हो जाएगी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 8 फरवरी को बीजेपी की सरकार दिल्ली में बनेगी और झूठ की दुकान बंद हो जाएगी। उनका कहना था कि AAP ने लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया, वे सिर्फ वादे थे और उन्हें पूरा नहीं किया गया। पार्टी के नेताओं ने जनता के लिए अपना काम नहीं किया।
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को बस कुछ दिन शेष हैं। वर्तमान समय में सभी राजनीतिक दल धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। पार्टियां लगातार एक दूसरे पर हमला करती हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बीच एक बयान दिया है। उन्हें राज्य की आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी और झूठ की दुकान बंद हो जाएगी।
बुलंदशहर और हापुड़ की सीमा छिजारसी में राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर के एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली पिछले 10 सालों से झूठ की दुकान खुली थी, जिस पर अब ताला लगने वाला है। सीएम ने कहा कि पार्टी के नेताओं ने जनता के लिए नहीं सिर्फ अपने काम किया.
‘दिल्ली की जनता AAP को बाहर का रास्ता दिखाएगी।’
AAP पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज भी भूमिगत नालियों से गंदा पानी निकल रहा है। गंदे पानी के नाले जाम हैं, जिससे लोग गलियों से गुजरते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य की जनता ने समझ लिया है कि ऐसे झूठे लोगों के लिए दिल्ली में स्थान नहीं है, अब उन्हें बाहर निकालना चाहिए।
‘दिल्ली में कमल खिलेगा।’
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसी कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली इस बार कमल का फूल खिलने जा रहा है। दिल्ली कूड़े के ढेर नहीं होगी, बल्कि विश्व की राजधानी होगी। उनका कहना था कि जनता ने आम आदमी पार्टी को हराने का मन बना लिया है। वहीं मौर्य ने महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर हो रही बयानबाजी को लेकर कहा कि जो लोग कुंभ के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उनको जनता जवाब देगी, झूठ की नाव बहुत देर नहीं चलेगी।
जनता ने “केजरीवाल की झूठ की राजनीति को समझ लिया”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी कहा कि बीजेपी दिल्ली में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। AAP नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की झूठ और झूठ की राजनीति को समझ लिया है। यह अब नहीं चलेगा। दिल्लीवासी 5 तारीख को कमल खिलाने जा रहे हैं।
For more news: Haryana


