चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में ‘एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट्स बुक’ का विमोचन किया। यह पुस्तक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) डॉ. के.के. खंडेलवाल और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ए.के. सिंह द्वारा लिखी गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक युवा और अनुभवी अधिकारियों—दोनों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक निर्णयों में स्पष्टता, कानूनी समझ और व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करने में यह पुस्तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुस्तक लेखकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उपयोगी प्रकाशन प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने के साथ-साथ अधिकारियों की निर्णायक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक प्रशासनिक प्रशिक्षण और दैनिक कार्यों में विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज हरियाणा निवास (चंडीगढ़) में 'एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट्स बुक' का विमोचन किया।
यह पुस्तक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) डॉ के.के. खंडेलवाल और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ए.के. सिंह द्वारा लिखी गई है।
इस अवसर पर सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि यह… pic.twitter.com/E6IPhEwRLh
— CMO Haryana (@cmohry) December 9, 2025


