हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री शिवराज पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिवराज पाटिल जी का सार्वजनिक जीवन, सरलता और संवेदनशील नेतृत्व भारतीय राजनीति की अमूल्य धरोहर है।
मुख्यमंत्री सैनी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “परम पिता परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
शिवराज पाटिल जी ने दशकों तक सार्वजनिक जीवन में विभिन्न प्रमुख पदों पर रहते हुए देश की सेवा की। उनके निधन से भारतीय राजनीति में एक विनम्र, अनुभवी और संस्कारवान व्यक्तित्व की कमी महसूस की जा रही है।
राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया।


