पंचकुला। पंचकुला में आयोजित चार दिवसीय 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंचकुला को विज्ञान और कर्म की भूमि बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन पूरे राज्य और देश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल विज्ञान, नवाचार, शोध, स्टार्टअप और आधुनिक तकनीकों को एक साझा मंच पर लाने का सशक्त माध्यम है। इससे युवाओं, छात्रों और वैज्ञानिकों को नई सोच और नए अवसर मिलते हैं।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि #IISF2025 का आयोजन न केवल हरियाणा की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करता है, बल्कि बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
पंचकूला में आयोजित चार दिवसीय 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP हुए सम्मिलित।
इस अवसर पर उन्होंने पंचकूला को विज्ञान और कर्म की भूमि बताते हुए #IISF2025 के आयोजन को सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय बताया। #IISF2025 @moesgoi @CSIR_NIScPR pic.twitter.com/l01gJX32tE
— CMO Haryana (@cmohry) December 7, 2025


