CID 2 Parth Samthaan farewell: CID 2 से पार्थ समथान ने ली विदाई, ACP आयुष्मान के रोल को कहा अलविदा। जानें फेयरवेल पार्टी, ट्रोलिंग पर रिएक्शन और शिवाजी साटम संग अनुभव।
CID 2 Parth Samthaan farewell: टीवी एक्टर पार्थ समथान ने फेमस क्राइम शो CID 2 से विदाई ले ली है। उन्होंने शो में ACP आयुष्मान का किरदार निभाया था, जिसे लेकर शुरुआत में उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन समय के साथ दर्शकों ने उन्हें स्वीकार किया और अब उन्होंने इस जर्नी को एक इमोशनल नोट और फेयरवेल वीडियो के साथ अलविदा कहा है।
CID 2 से पार्थ समथान की विदाई
पार्थ समथान ने अपने शूटिंग के आखिरी दिन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वे केक काटते और टीम के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शिवाजी साटम (ACP प्रद्युमन), आदित्य श्रीवास्तव (अभिजीत) और दयानंद शेट्टी (दया) भी दिखाई दिए। पूरी टीम ने पार्थ की CID जर्नी को सेलिब्रेट करते हुए उन्हें दिल से विदाई दी।
View this post on Instagram
पार्थ समथान का भावुक अलविदा नोट
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पार्थ ने लिखा, “ट्रोलिंग से लेकर प्यार मिलने तक, CID 2 में ACP आयुष्मान बनकर एक यादगार सफर रहा। इस शो की टीम और क्रू के साथ बिताया हर पल मैं हमेशा याद रखूंगा। इतना प्यार और सम्मान पाकर दिल भर आया। थैंक यू Sony TV और पूरी क्रिएटिव टीम को मुझे इस परिवार का हिस्सा बनाने के लिए। अगली बार तक…”
शुरुआत में रोल करने से किया था इनकार
पार्थ ने पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने ACP का रोल करने से शुरू में मना कर दिया था। उनका कहना था:
“मुझे लगता था कि ये किरदार मेरे लिए फिट नहीं है, और इतने पुराने एक्टर्स के साथ काम करते हुए उन्हें ‘सर’ बुलाना अजीब लगता।” हालांकि मेकर्स ने उन्हें दोबारा सोचने के लिए कहा और उन्होंने इसे एक चैलेंज के रूप में स्वीकार किया।
फैंस की ट्रोलिंग और जिम्मेदारी को किया स्वीकार
ACP प्रद्युमन जैसे आइकॉनिक कैरेक्टर के बाद किसी नए चेहरे को देखना फैंस को असहज लगा, जिसे लेकर पार्थ को सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे उम्मीद नहीं थी कि ट्रोलिंग इतनी ज़्यादा होगी। लेकिन मैं जानता हूं कि ये क्यों हुआ — मैं खुद भी ओरिजिनल कास्ट का फैन रहा हूं।”
शिवाजी साटम संग शूटिंग का अनुभव
पार्थ ने बताया कि उन्हें शिवाजी साटम (ACP प्रद्युमन) के साथ काम करने का मौका मिला, जो उनके लिए बहुत खास था।
“75 साल की उम्र में भी उनकी एनर्जी और डेडिकेशन देखने लायक है। दो दशक से ज़्यादा समय तक उसी किरदार को निभाना कोई आसान बात नहीं है।”
For more news: Entertainment


