मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह नेगी को वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष और ऐश्वर्या रावत को राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश सरकार ने पहले दायित्वों की सूची जारी की है। भाजपा के 20 सदस्यों को परिषदों, आयोगों और समितियों में पद दिया गया है। सरकार पर लंबे समय से दायित्वों का दबाव था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिम्मेदारी दी है, जिससे दवाब कम हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह नेगी को चमोली जिले का उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद और ऐश्वर्या रावत को रुद्रप्रयाग जिले का उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग का पद दिया है, जैसा कि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया। साथ ही अल्मोड़ा से गंगा बिष्ट को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, देहरादून से श्याम अग्रवाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद, नैनीताल से शांति मेहरा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, भगवत प्रसाद मकवाना को उपाध्यक्ष उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग, पिथौरागढ़ से हेमराज बिष्ट को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद और चमोली से रामचंद्र गौड़ को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद बनाया गया है।
अल्मोड़ा से पूरन चंद नैलवाल को प्रवासी उत्तराखंड परिषद का उपाध्यक्ष, उत्तरकाशी से राम सुंदर नौटियाल को भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, ऊधमसिंह नगर से सायरा बानो को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष और नैनीताल से रेनू अधिकारी को राज्य महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। देहरादून से रजनी रावत को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, हरिद्वार से ओम प्रकाश जमदग्नि को उपाध्यक्ष उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद, बागेश्वर से भूपेश उपाध्याय को उपाध्यक्ष उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद, देहरादून से कुलदीप कुमार को अध्यक्ष उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद, पौड़ी से ऋषि कंडवाल को उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति, नैनीताल से श्याम नारायण पांडे को उपाध्यक्ष उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का दायित्व सौंपा गया है।
For more news: Uttarakhand


