चंडीगढ़/पंचकूला।
जनसुनवाई और लोककल्याण को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज संत कबीर कुटीर में आमजन की समस्याएँ और शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएँ रखीं।
मुख्यमंत्री सैनी ने प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि समस्याओं के निपटान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान भूमि-विवाद, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएँ, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, बिजली-पानी से जुड़ी समस्याएँ और स्थानीय विकास कार्यों सहित कई मुद्दों पर लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उसका अधिकार समय पर मिले और शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी कठिनाई के आमजन तक पहुँचे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जनसुनवाई कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे लोगों को सीधे सरकार और प्रशासन से संवाद का अवसर मिलता रहेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आम जन की समस्याएँ सुनीं और तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini pic.twitter.com/5pFilJnV4S
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 20, 2025


