पलवल, हरियाणा —
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पलवल पहुंचे, जहाँ उन्होंने हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम के दादा, स्वर्गीय श्री जयपाल गौतम जी की स्मृति में आयोजित रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. जयपाल गौतम के जीवन, उनके संस्कारों और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमेशा परिवार और समाज को मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और শोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने स्व. गौतम के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज पलवल में खेल राज्य मंत्री श्री @GauravgGautam के दादा, स्वर्गीय श्री जयपाल गौतम जी की स्मृति में आयोजित रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।#Haryana #CMNayabSinghSaini #Palwal pic.twitter.com/6KOVD2vega
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 19, 2025


