चंडीगढ़। शहीदी सभा के सुचारु और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यक्रम के प्रबंधों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह लाइव हुए और शहीदी सभा से जुड़े प्रबंधों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि शहीदी सभा गरिमामय और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने यह भी कहा कि शहीदी सभा शहीदों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए इसके आयोजन में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਭਾ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਬਾਰੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ Live https://t.co/sHKh0IUCSm
— Government of Punjab (@PbGovtIndia) December 18, 2025


