BSNL ने ₹1499 में 336 दिनों की वैलिडिटी वाला नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 24GB डेटा और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। जानें इस प्लान की पूरी डिटेल और Jio से कैसे है बेहतर।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास 336 दिनों की वैलिडिटी वाला नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत मात्र ₹1499 रखी गई है। इस किफायती प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग, रोजाना 100 फ्री SMS और पूरे वैलिडिटी पीरियड में 24GB डेटा मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो अधिकतर कॉलिंग और मैसेजिंग करते हैं और इंटरनेट का कम इस्तेमाल करते हैं।
5 रुपये से भी कम रोजाना खर्च में मिलेगी कनेक्टिविटी
₹1499 के इस प्लान को 336 दिनों में बांटने पर रोजाना सिर्फ 4.46 रुपये खर्च होते हैं। यह BSNL का बेहद किफायती ऑफर है, जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ लगातार कनेक्टेड रहने का फायदा मिलता है। हालांकि, इसमें कुल 24GB डेटा दिया गया है, इसलिए भारी इंटरनेट यूजर्स को अतिरिक्त डेटा पैक लेने की जरूरत पड़ सकती है।
BSNL प्लान की प्रमुख सुविधाएं
अनलिमिटेड लोकल और नेशनल वॉइस कॉलिंग
हर दिन 100 फ्री SMS
पूरे देश में फ्री नेशनल रोमिंग
336 दिन की लंबी वैलिडिटी
कुल 24GB डेटा
BSNL नेटवर्क में सुधार जारी
BSNL ने हाल ही में अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए 1 लाख नए 4G/5G टॉवर लगाए हैं। कंपनी जल्द ही और टावर भी इंस्टॉल करने की योजना बना रही है, जिससे नेटवर्क कवरेज और कॉल क्वालिटी में सुधार होगा।
Jio के प्लान को चुनौती
BSNL का यह प्लान खासतौर पर Jio जैसे प्राइवेट ऑपरेटरों के महंगे और कम वैलिडिटी वाले प्लानों को टक्कर देने वाला है। Jio का 1958 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS देता है, लेकिन BSNL का यह प्लान कम कीमत में बेहतर वैलिडिटी प्रदान करता है।
Jio ने बंद किए दो पुराने प्लान
Jio ने हाल ही में 479 रुपये वाले 6GB डेटा और 84 दिन की वैधता वाले प्लान के साथ-साथ 1899 रुपये वाले 24GB डेटा और 336 दिन की वैधता वाले प्लान को बंद कर दिया है, जिससे BSNL के नए प्लान की मांग और बढ़ सकती है।


