चंडीगढ़। भारत में ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त सुश्री अल्बा स्मेरिग्लियो ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से भेंट की। इस दौरान हरियाणा और यूनाइटेड किंगडम के बीच शिक्षा, युवाओं के भविष्य और निवेश सहयोग को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में यूके विश्वविद्यालयों द्वारा हरियाणा में कैंपस स्थापित करने, राज्य के युवाओं के लिए भविष्य की संभावनाओं और ऑटोमोबाइल, एविएशन, कृषि तथा रक्षा क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में वैश्विक साझेदारियों के लिए खुला है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह की द्विपक्षीय पहल से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं राज्य के औद्योगिक विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।
यह बैठक हरियाणा-यूके सहयोग को और मजबूत करने तथा दीर्घकालिक विकास साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
British Deputy High Commissioner Ms Alba Smeriglio met Chief Minister Sh @NayabSainiBJP in #Chandigarh.
Discussions held on UK universities setting up campuses in #Haryana, future prospects for state’s youth, & investment in auto, aviation, agri & defence sectors.@UKinIndia pic.twitter.com/rznAesDxcp
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 9, 2025


