Brain Stroke Symptoms: ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर कुछ संकेत देता है जैसे बोलने में परेशानी, चेहरे का झुकना, हाथ-पैर सुन्न होना। जानें समय रहते पहचानने के जरूरी लक्षण।
Brain Stroke Symptoms: ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क में रक्त प्रवाह रुक जाता है या रक्तस्राव शुरू हो जाता है, जिससे दिमाग की कोशिकाएं मरने लगती हैं। यह स्थिति अचानक आती है, लेकिन इसके पहले शरीर कई Warning Signs देता है। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो स्ट्रोक के गंभीर प्रभाव से बचा जा सकता है।
ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत
चेहरे का एक हिस्सा ढीला या टेढ़ा दिखना
अगर किसी का चेहरा अचानक एक तरफ झुकने लगे या मुस्कुराने पर एक हिस्सा न हिले, तो यह मस्तिष्क में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
हाथ या पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन
शरीर के किसी एक तरफ हाथ या पैर में सुन्नता या कमजोरी महसूस होना, विशेष रूप से अचानक, ब्रेन स्ट्रोक का शुरुआती लक्षण है।
बोलने में दिक्कत या बात समझने में परेशानी
शब्दों को ठीक से न बोल पाना या सामने वाले की बात समझने में मुश्किल आना, ब्रेन में ब्लड फ्लो बाधित होने का संकेत हो सकता है।
तेज सिरदर्द और चक्कर आना
बिना किसी वजह के तेज सिरदर्द, चक्कर या बेहोशी जैसा लगना, विशेषकर अन्य लक्षणों के साथ, ब्रेन स्ट्रोक की चेतावनी हो सकती है।
दृष्टि में अचानक बदलाव
अगर एक आंख से अचानक दिखना बंद हो जाए या दोनों आंखों में धुंधलापन हो, तो यह आंखों पर स्ट्रोक का असर हो सकता है।
ब्रेन स्ट्रोक के समय ‘गोल्डन पीरियड’ क्यों जरूरी है?
ब्रेन स्ट्रोक के इलाज में शुरुआती 3 से 4.5 घंटे सबसे अहम माने जाते हैं। इसी अवधि को ‘गोल्डन पीरियड’ कहा जाता है। इस समय के भीतर अगर मरीज को मेडिकल सहायता मिल जाए, तो उसकी जान बचाई जा सकती है और स्ट्रोक के दीर्घकालिक प्रभाव को भी रोका जा सकता है।
जरूरी सावधानियां और सुझाव
यदि ऊपर दिए गए कोई भी लक्षण दिखें, EMERGENCY नंबर पर तुरंत कॉल करें या नजदीकी अस्पताल में ले जाएं।
हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखें
धूम्रपान और अधिक शराब सेवन से बचें
नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट अपनाएं
For more news: Health


