नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुशल संगठनकर्ता Kushabhau Thakre की पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि संदेश में कहा गया कि कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपने तपस्वी, सरल और अनुशासित जीवन से भारतीय जनता पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं में सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद के संस्कारों का संचार किया। संगठन निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय रहा, जिसके बल पर भाजपा को एक सशक्त राष्ट्रव्यापी स्वरूप प्राप्त हुआ।
नेताओं ने कहा कि कुशाभाऊ जी का जीवन संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण, निष्ठा और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विचारधारा से जोड़ते हुए अनुशासन और सेवा भाव को संगठन की मूल शक्ति बनाया।
पुण्यतिथि के अवसर पर यह संकल्प दोहराया गया कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रसेवा, सुशासन और संगठनात्मक मजबूती के आदर्शों को आगे बढ़ाया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे जी का समर्पण और आदर्श जीवन सदैव सभी के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कुशल संगठनकर्ता, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
कुशाभाऊ जी ने अपने तपस्वी और अनुशासित जीवन से भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओं में सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद के संस्कारों का संचार किया तथा हमारी विचारधारा को… pic.twitter.com/ystxVNQ4sj
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 28, 2025


