Bigg Boss OTT 4 Update: Bigg Boss OTT 4 की वापसी तय! सलमान खान करेंगे होस्ट, अगस्त 2025 में JioCinema और Disney+ Hotstar पर होगा स्ट्रीम।
Bigg Boss OTT 4 Update: बिग बॉस के डिजिटल वर्जन को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पहले ऐसी अफवाहें थीं कि इस साल का सीजन कैंसिल कर दिया गया है, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स बताती हैं कि Bigg Boss OTT 4 की तैयारी ज़ोरों पर चल रही है और यह अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में JioCinema और Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम होगा।
Bigg Boss OTT 4 कब होगा रिलीज़?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ‘Bigg Boss Tak’ द्वारा किए गए पोस्ट में पुष्टि की गई है कि शो अगस्त के पहले हफ्ते में स्ट्रीम होगा। शो को एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करने जा रहे हैं। हालांकि अभी मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो प्रोमो शूट जून के अंत तक शुरू हो जाएगा।
क्या बिग बॉस टीवी वर्जन भी आएगा?
मेकर्स इस बात को लेकर मीटिंग्स कर रहे थे कि पहले Bigg Boss OTT 4 लॉन्च किया जाए या Bigg Boss 19। फिलहाल यह तय माना जा रहा है कि डिजिटल वर्जन पहले आएगा और उसके बाद टीवी वर्जन की प्लानिंग होगी। शो का प्रोडक्शन वायकॉम 18 के साथ ही रहेगा और स्ट्रीमिंग के लिए जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा।
Bigg Boss OTT 4 की कास्टिंग से जुड़ी बड़ी अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार मेकर्स ने केवल सेलेब्रिटीज़ को कास्ट करने का फैसला किया है। यानी इस सीजन में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स नहीं दिखेंगे। कास्टिंग की प्रक्रिया अभी जारी है और जल्द ही नामों की घोषणा की जा सकती है।
पिछले विजेताओं पर एक नजर
Bigg Boss OTT 3 Winner: सना मकबूल
Bigg Boss 18 Winner: करणवीर मेहरा
करणवीर ने विवियन डीसेना और रजत दलाल को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी जीती थी, जबकि सना मकबूल ने डिजिटल वर्जन की विजेता बनकर फैंस का दिल जीत लिया था।
For more news: Entertainment


