Bigg Boss 19 Contestant: बिग बॉस 19 के लिए अनुपमा की काव्या यानी मदालसा शर्मा को किया गया अप्रोच। क्या मिथुन चक्रवर्ती की बहू बनेंगी सलमान खान के शो की कंटेस्टेंट?
Bigg Boss 19 Contestant: टीवी की पॉपुलर वैम्प और अनुपमा फेम मदालसा शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के लिए एप्रोच किया गया है। अगर ये खबर पक्की होती है, तो इस बार का सीजन जबरदस्त ड्रामा और टीआरपी से भरपूर हो सकता है।
मदालसा शर्मा को मिला बिग बॉस का ऑफर?
टीवी सीरियल अनुपमा में काव्या गांधी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं मदालसा शर्मा को बिग बॉस 19 के मेकर्स ने शो में शामिल होने का ऑफर दिया है। फिलहाल मदालसा छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं और अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।
हालांकि अभी तक न तो मेकर्स और न ही मदालसा ने इस खबर की पुष्टि की है।
View this post on Instagram
अगर आईं शो में, तो मिलेगा जबरदस्त मसाला
अगर मदालसा शर्मा इस शो का हिस्सा बनती हैं, तो शो को जबरदस्त टीआरपी मिलने की उम्मीद है। अनुपमा में काव्या और अनुपमा की टकराहट ने दर्शकों को खूब बांधे रखा था। अब वही सास-बहू ड्रामा बिग बॉस हाउस में देखने को मिल सकता है।
मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं मदालसा शर्मा
मदालसा शर्मा, बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू और मिमोह चक्रवर्ती की पत्नी हैं। इस वजह से भी दर्शक उनके बारे में और जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। बिग बॉस में एंट्री के बाद उनकी पर्सनल लाइफ के कई अनछुए पहलू सामने आ सकते हैं।
Bigg Boss 19 जुलाई 2025 में होगा ऑन-एयर
रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 का प्रीमियर जुलाई 2025 में होगा। मेकर्स इस बार कंटेस्टेंट्स के चुनाव में नई रणनीति अपना रहे हैं। टीवी एक्टर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
For more news: Entertainment


