Bigg Boss 19: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने से इनकार कर दिया है। जानें उन्होंने सलमान खान के शो को ‘ना’ क्यों कहा।
Bigg Boss 19: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने हाल ही में करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ से अपना रियलिटी डेब्यू किया। इस शो में उन्होंने अपने गेमप्ले और स्ट्रैटिजी से दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में भाग नहीं लेंगी।
Bigg Boss 19: अंशुला कपूर ने क्यों ठुकराया बिग बॉस ऑफर?
हाल ही में Zoom को दिए एक इंटरव्यू में अंशुला ने कहा, “ट्रेटर्स और बिग बॉस बहुत अलग फॉर्मेट के शो हैं। ट्रेटर्स एक साइकोलॉजिकल स्ट्रैटिजी बेस्ड शो है, जबकि बिग बॉस का फॉर्मेट लंबा, इमोशनल और पूरी तरह अलग है। मैं उस माहौल में खुद को कंफर्टेबल नहीं महसूस करूंगी।”
‘बिग बॉस मेरे लिए नहीं है’: अंशुला कपूर का बयान
उन्होंने यह भी जोड़ा, “मैं बिग बॉस नहीं देखती हूं इसलिए मौजूदा सीज़न के बारे में कुछ कह नहीं सकती, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं उस फॉर्मेट में खुद को एंजॉय कर पाऊंगी। मुझे नहीं लगता कि बिग बॉस एक गेम शो है, जैसा कि मैं करना चाहती हूं।”
‘द ट्रेटर्स’ से अंशुला ने किया रियलिटी डेब्यू
शो प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीम हो रहा है। इसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। यह एक BBC Studios India और All3Media International द्वारा निर्मित इंटरनेशनल फॉर्मेट आधारित रियलिटी शो है। शो में अंशुला के साथ नजर आए: करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, जैस्मिन भसीन, महीप कपूर, रफ़्तार, उर्फी जावेद, हर्ष गुजराल, आशीष विद्यार्थी और अन्य।
For more news: Entertainment


