Anurag Dobhal Wedding: चर्चित यूट्यूबर Anurag Dobhal ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Anurag Dobhal Wedding: “बिग बॉस 17” और UK07 राइडर के नाम से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय Anurag Dobhal ने आखिरकार अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से शादी कर ली है। दोनों ने कुछ समय पहले एक निजी समारोह में शादी की। अब दूल्हा-दुल्हन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। जो एक्ट्रेस आयशा खान ने फैंस के साथ शेयर की है।
आयशा खान ने अनुराग-रितिका की फोटो शेयर की
दरअसल, अनुराग डोभाल के साथ आयशा खान भी बिग बॉस 17 में नजर आई थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। आयशा भी कपल की शादी में पहुंची। जहां से उन्होंने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। अनुराग और उनकी पत्नी रितिका इस फोटो में दूल्हा-दुल्हन की आउटफिट में दिख रहे हैं। शादी में अनुराग ने व्हाइट कलर की एम्बेलिश्ड शेरवानी पहनी, जबकि रितिकी ने हैवी लहंगा पहना था।

यूट्यूबर ने संगीत का वीडियो शेयर किया था।
आयशा ने अनुराग और रितिका की इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “इस प्यारे जोड़े को शादी मुबारक, भगवान आपको हमेशा साथ रहने का आशीर्वाद दें।”आयशा ने फोटो में अनुराग को भी टैग किया। शादी की इस तस्वीर में अनुराग घुटनों के बल बैठकर अपनी दुल्हन को देखते हैं। तस्वीर पर उनके प्रशंसक भी उत्साहित हैं।
अनुराग और रितिका की सगाई मार्च में हुई थी।
30 अप्रैल को अनुराग डोभाल ने भी रितिका चौहान के साथ अपने संगीत रात का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अनुराग ब्लैक शेरवानी में दिखाई देते हैं और रितिका ब्लू लहंगा पहने हुए हैं। “आज तुम्हें हमेशा के लिए अपना बना लूंगा,” अनुराग ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा। लंबे समय से डेटिंग करने के बाद अनुराग डोभाल और रितिका चौहान ने 5 मार्च 2025 को सगाई की।
For more news: Entertainment



