सियोल (दक्षिण कोरिया)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित हाई-इम्पैक्ट इन्वेस्टमेंट रोडशो में भाग लिया। इस आयोजन में कोरिया की कई प्रतिष्ठित कंपनियों, वित्तीय सलाहकारों, अनुसंधान एवं विकास संस्थानों, व्यावसायिक संगठनों तथा कोरिया में रह रहे भारतीय और पंजाबी प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब की निवेश संभावनाओं, उद्योग अनुकूल नीतियों और व्यापार के लिए सहज वातावरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कोरियाई निवेशकों को पंजाब में विनिर्माण, तकनीक, ऑटोमोबाइल, कृषि-प्रसंस्करण और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के अवसरों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह रोडशो पंजाब और दक्षिण कोरिया के बीच आर्थिक और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के आयोजनों से राज्य में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और पंजाब के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਦੱਖਣੀ ਕੋਰੀਆ ਦੇ ਸਿਓਲ ਵਿਖੇ ਹਾਈ-ਇੰਪੈਕਟ ਇਨਵੈਸਟਮੈਂਟ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਕੋਰੀਆ ਦੀਆਂ ਨਾਮੀ ਕੰਪਨੀਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵਿੱਤੀ ਸਲਾਹਕਾਰਾਂ, ਖੋਜ ਤੇ ਵਿਕਾਸ ਸੰਗਠਨਾਂ, ਵਪਾਰਕ ਸੰਗਠਨਾਂ ਅਤੇ ਕੋਰੀਆ 'ਚ ਵੱਸਦੇ ਭਾਰਤੀ ਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਪਰਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ 'ਚ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ।
……… pic.twitter.com/kUAeKtUDTF— Government of Punjab (@PbGovtIndia) December 9, 2025


