Best Juice For liver Problems: लिवर के आसपास जमा फैट को कम करने के लिए आप हर दिन कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स को जानें-
Best Juice For liver Problems: आजकल लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिसमें लिवर की समस्या भी शामिल है। आजकल, फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर के आसपास अधिक फैट जमने लगता है। लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने से लिवर डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। फैटी लिवर की समस्याओं को कम करने के लिए आप अपने आहार में कुछ स्वस्थ ड्रिंक्स शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं फैटी लिवर को कम करने वाले ड्रिंक्स क्या हैं?
- क्रैनबेरी का जूस: क्रैनबेरी जूस में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। यह खाने से लिवर फैट कम हो सकता है।
- हल्दी दूध: हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो सूजन को कम करके लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में अच्छा काम करता है।
- गाजर और चुकंदर का जूस: चुकंदर और गाजर में बीटा कैरोटीन और नाइट्रेट्स होते हैं, जो आसपास की गंदगी और लिवर के फैट को कम कर सकते हैं।
- अजवाइन का पानी: वसा कम करने के लिए अजवाइन का पानी पीना भी अच्छा हो सकता है। लिवर के आसापास की गंदगी को कम करके अजवाइन पाचन में सुधार कर सकता है।
- नींबू का पानी: फैटी लिवर की समस्याओं को कम करने के लिए नींबू पानी पीएं। इसके विटामिन C और डिटॉक्सिफाइंग गुण लिवर को साफ करने में मदद करते हैं।
- ग्रीन टी: ग्रीन टी में कैटेचिन्स होता है, जो लिवर फैट को कम करने में मदद करता है। इसमें अत्यधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और फैट को कम करते हैं।
For more news: Health


