Benefits of Fig Milk: दूध में अंजीर उबालकर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं, पाचन सुधरता है और थकान दूर होती है। जानें कैसे यह देसी उपाय सेहत में चार चांद लगाता है।
Benefits of Fig Milk (अंजीर वाला दूध): अगर आप रोजाना दूध पीते हैं, तो इसमें अंजीर मिलाकर उबालना सेहत के लिए चमत्कार जैसा असर होता है। आयुर्वेद में अंजीर को पौष्टिक और औषधीय माना गया है। दूध के साथ मिलाकर यह गुणा-दुगुना फायदेमंद हो जाता है—चाहे वो थकान हो, कमजोरी हो, पाचन समस्या हो या हड्डियों की कमजोरी। आइए जानते हैं अंजीर वाला दूध कैसे सेहत को मजबूत बनाता है।
1. हड्डियों को बनाए मजबूत
अंजीर में भरपूर कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है। जब इसे दूध के साथ उबालकर लिया जाए, तो यह हड्डियों को मज़बूत बनाता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह खासकर फायदेमंद है।
2. पाचन सुधार और कब्ज में राहत
अंजीर का उच्च फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। सुबह खाली पेट अंजीर वाला दूध पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट साफ रहता है।
3. पुरुषों की ताकत में वृद्धि
आयुर्वेद के अनुसार अंजीर वीर्य और ऊर्जा बढ़ाने वाला फल है। दूध के साथ इसका सेवन थकान मिटाता है और यौन शक्ति बढ़ाने में सहायक होता है।
4. दिल को बनाए स्वस्थ
अंजीर में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स, बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं। दूध के साथ यह मिश्रण धमनियों को साफ रखता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है और हृदय को मजबूत बनाता है।
5. नेचुरल एनर्जी बूस्टर
दूध और अंजीर का संयोजन शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है। खासकर जिम जाने वालों या शारीरिक रूप से सक्रिय लोगों के लिए यह एक पूर्ण प्राकृतिक ऊर्जा ड्रिंक का काम करता है।
कैसे बनाएं अंजीर वाला दूध?
सामग्री: 3 सूखे अंजीर
अंजीर को हल्का धोकर 1 कप दूध में डालें
मध्यम आंच पर 5 मिनट तक उबालें
गुनगुना होते ही छानकर पीएं
स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा शहद मिलाया जा सकता है
For more news: Health


