केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हरियाणा नस्ल की गाय ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है और प्रदेश दूध उत्पादन के क्षेत्र में देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि देश के कुल दूध उत्पादन का करीब 36 प्रतिशत यानी लगभग 125.42 मिलियन टन दूध अकेला हरियाणा प्रदेश उत्पादन कर रहा है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय मंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित 41वें राज्य स्तरीय पशुधन मेला प्रदर्शनी के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को…
Author: dishant
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पशुओं की नस्ल सुधार और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए पशुपालन विभाग द्वारा कुछ पशुओं में जिनोमिक चिप लगाई जा रही है। इस आधुनिक तकनीक की मदद से पशुओं में समय-समय पर होने वाली बीमारियों, उनके स्वास्थ्य में होने वाले बदलाव और अन्य जरूरी जानकारियों पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इन चिप्स के जरिए वैज्ञानिक शोध भी किए जा रहे हैं, जिससे पशुधन की गुणवत्ता और उत्पादकता को और बेहतर बनाया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज के दौर में पशुपालन को वैज्ञानिक आधार पर मजबूत करना बेहद जरूरी है।…
हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि दलहन फसलें न केवल देश की पोषण सुरक्षा की रीढ़ हैं, बल्कि ये मृदा स्वास्थ्य सुधार, नाइट्रोजन स्थिरीकरण और कृषि लागत में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि बदलते जलवायु परिदृश्य में दलहन फसलें किसानों के लिए एक जलवायु-सहिष्णु और टिकाऊ विकल्प के रूप में उभर रही हैं। इसी कारण हरियाणा सरकार राज्य में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कृषि मंत्री मध्य प्रदेश के सिहोर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और मध्य प्रदेश सरकार के कृषि…
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का संविधान पूरी मजबूती के साथ लागू है और केंद्र व राज्य सरकारें संविधान की भावना के अनुरूप काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का हर निर्णय पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है, जिससे जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भ्रष्टाचार-मुक्त और पारदर्शी शासन के लिए भारतीय जनता पार्टी को चुना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर देश और प्रदेश की जनता का विश्वास लगातार…
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है, जिससे अब गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चे भी बिना किसी सिफारिश के अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर सरकारी नौकरियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य युवा को निष्पक्ष और ईमानदार तरीके से अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही 24,000 युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए गए थे, जो इस बात का प्रमाण है कि भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस…
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु गरीब, महिलाएं और किसान हैं और इन्हीं वर्गों के कल्याण के लिए लगातार नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह मुफ्त कर दी है, जिससे हजारों जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है। महंगे इलाज के कारण जिन परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ता था, अब वे बिना किसी चिंता के इलाज करा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए रियायती दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि रसोई…
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तेजी से एक विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में भारत ने आर्थिक, तकनीकी और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसका प्रभाव अब वैश्विक स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के हालिया बजट का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें ‘विकसित भारत’ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है और यह बजट देश को आत्मनिर्भर और मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा…
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत और प्रभावी बनता है, जब सरकार और विपक्ष दोनों ही जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं और तथ्य आधारित सुझावों के माध्यम से जनहित में काम करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना ठोस तथ्यों के लगाए गए आरोप न केवल राजनीतिक माहौल को खराब करते हैं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी कमजोर करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा रचनात्मक आलोचना और अच्छे सुझावों के लिए खुली रहती है, बशर्ते वे तथ्यों और जनहित पर आधारित हों। मुख्यमंत्री ने 1984 की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उससे जुड़ी पीड़ा आज…
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सशक्त और दूरदर्शी विदेश नीति के चलते भारत के कई देशों के साथ संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं, जिसका सीधा लाभ देश के व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसरों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी साख को और मजबूत किया है, जिससे विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और देश में नई-नई ट्रेड डील्स के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है। मुख्यमंत्री ने ट्रेड डील को लेकर कहा कि मजबूत विदेश नीति केवल कूटनीतिक सफलता…
फरीदाबाद के प्रसिद्ध सूरजकुंड में ‘लोकल फॉर ग्लोबल–आत्मनिर्भर भारत की पहचान’ थीम के साथ आयोजित 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में इस बार देश-विदेश से आए शिल्पकार अपनी पारंपरिक और विशिष्ट कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश से आए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार शिंदे श्रीरामुलु की दुर्लभ एवं पारंपरिक ‘चमड़े की चित्रकारी’ कला पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शिंदे श्रीरामुलु बताते हैं कि चमड़े की चित्रकारी एक प्राचीन और पारंपरिक कला विधा है, जिसमें प्राकृतिक (ऑर्गेनिक) रंगों के माध्यम से चित्रांकन किया जाता है। इस कला की खासियत…

