हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने केंद्रीय बजट, विकसित भारत जी.राम.जी. अभियान और किसान चौपाल कार्यक्रम के तहत रादौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने गांव गुमथला, संधाला, नाहरपुर, कमालपुर, बीच का माजरा, करेड़ा-2, कांसापुर, फर्कपुर, ईशोपुर, मंडौली और दामला सहित कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान श्री श्याम सिंह राणा ने हाल ही में देश की वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि इस बजट में विशेष रूप से…
Author: dishant
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा अब केवल किसानों और जवानों की भूमि नहीं, बल्कि खेलों की धरती के रूप में पूरे देश में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की माटी फसल ही नहीं, मैदान में चैंपियन भी पैदा कर रही है। राष्ट्रीय खेलों से लेकर ओलंपिक तक हरियाणा की गूंज सुनाई देती है और सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री कप-2025 का शुभारंभ करने और 38वें राष्ट्रीय खेलों…
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खिलाड़ी का साहस ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होता है और जब हौसले बुलंद हों, तो कोई भी कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि हर प्रतिभा को मंच और हर सपने को उड़ान मिले। दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर देने के लिए प्रदेश में उनके लिए विशेष खेल सुविधाएं और अलग स्टेडियम विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री यह बातें सोमवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम के क्रिकेट ग्राउंड में नागेश ट्रॉफी दृष्टिबाधित राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष)…
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने रविवार को हिसार के आजाद नगर क्षेत्र में लगभग 28.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बरसाती जल निकासी परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बरसात के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना आजाद नगर क्षेत्र के लगभग 500 एकड़ इलाके को कवर करेगी। बरसात के दिनों में जलभराव के…
हरियाणा सरकार ने नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार विभाग की 31 दिसंबर 2021 की अधिसूचना में संशोधन करते हुए पशुपालन एवं डेयरी विभाग से जुड़ी सेवाओं में बदलाव किया गया है। इस संशोधन के तहत पहले से अधिसूचित तीन सेवाओं में सुधार किया गया है, वहीं दो नई सेवाओं को भी अधिसूचित किया गया है, ताकि लाभार्थियों को तय समय सीमा में सेवाएं मिल सकें। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा अधिसूचना जारी की गई…
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सरकार गुरुग्राम के समग्र विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसेवा से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिले से जुड़ी प्रत्येक समस्या पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और उनका शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति…
गुरुग्राम के सेक्टर-85 में लंबे समय से चली आ रही सड़क अवरोध की समस्या का समाधान आखिरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की त्वरित पहल से हो गया है। सेक्टर-85 स्थित कार्नेशन रेजीडेंसी आरडब्ल्यूए द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पिछली बैठक में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों की एक समिति का गठन किया था। इस समिति ने मौके का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर अब समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। समिति की रिपोर्ट के अनुसार, जिस निजी भूमि के कारण सड़क निर्माण में बाधा…
गुरुग्राम के सूरत नगर फेज-1 में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक माह के भीतर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र की सभी प्रभावित गलियों को जलभराव से मुक्त कर उनका समुचित जीर्णोद्धार किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दौरान और उसके बाद जलभराव की स्थिति लोगों के लिए गंभीर समस्या बन जाती है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित होता है, बल्कि…
फरीदाबाद में आयोजित 39वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में इस वर्ष पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल मिस्र अपनी प्राचीन सभ्यता और आधुनिक हस्तशिल्प के अनूठे संगम से दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय पवेलियन में लगाए गए विभिन्न देशों के स्टॉल्स के बीच मिस्र की स्टॉल्स खास पहचान बना रही हैं, जहां पारंपरिक कला के साथ-साथ आधुनिक उपयोग की वस्तुएं भी बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही हैं। मिस्र की स्टॉल्स पर सजी कलाकृतियां न केवल देखने में सुंदर हैं, बल्कि वे वहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी पेश करती हैं। मेले…
इस बार आयोजित मेले में पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल मिस्र की कला और संस्कृति पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बन गई है। मेले में आने वाले पर्यटक न केवल यहां खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि मिस्र के स्टॉल्स पर जाकर वहां की पारंपरिक कला, शिल्प निर्माण की प्रक्रिया और सदियों पुरानी परंपराओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल कर रहे हैं। यह अनुभव मेले को केवल एक व्यापारिक आयोजन ही नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मंच भी बना रहा है। मिस्र के शिल्पकारों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर लकड़ी की नक्काशी, हाथ से…

