अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में ब्रह्मसरोवर पर बढ़ती भीड़ के बीच जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संकल्प अनुसार धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्वच्छता में प्रदेश में नंबर वन बन सके। पिछले कई सप्ताहों से अधिकारी और कर्मचारी शहर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ब्रह्मसरोवर परिसर में दुकानदारों को डस्टबिन रखने, कचरा वहीं डालने और परिसर को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। कुरुक्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने…
Author: dishant
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के पावन पर्व पर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र की तरफ से विभिन्न राज्यों के कलाकार ब्रह्मसरोवर के घाटों पर लोक संस्कृति के रंग बिखेर रहे हैं। ये कलाकार 5 दिसंबर 2025 तक अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाएंगे।
फरीदाबाद में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया और बैठक की मेजबानी हरियाणा को सौंपने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति के लिए राज्यों के बीच सतत सहयोग का माहौल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र के 217 में से 47 वादों को पहले ही वर्ष में पूरा कर दिया है। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 5,22,162 पात्र महिलाओं को 2100 रुपये की राशि प्रदान…
हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर चार पवित्र यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, जो 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुँचकर पूर्ण होंगी। अगले दिन, 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक विशाल समागम रखा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे
हरियाणा में वर्तमान में 107 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHCs) और 165 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAMs) कार्यरत हैं, जिन्हें अपग्रेड करके व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सेवाओं में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों का प्रबंधन, दंत व नेत्र देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य, पलियेटिव देखभाल और आपातकालीन चिकित्सा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, निर्माण श्रमिकों, कचरा बीनने वालों और सड़क किनारे रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। कुछ UPHCs को स्पेशलिस्ट UPHCs…
हरियाणा सरकार द्वारा महाराजा शूर सैनी जी की पुण्य स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मिलित होकर आइए हम सब उनके उच्च आदर्शों और महान योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन करें।
प्रतिभागी श्रीमद्भगवद गीता के किसी भी श्लोक से जुड़े अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा कर सकते हैं और अधिकतम 40 सेकंड का वीडियो बनाकर shlokagita@gmail.com पर भेज सकते हैं। सभी वीडियो यूट्यूब चैनल “My Favourite Shloka in Gita” पर प्रकाशित किए जाएंगे, और सबसे अधिक व्यूज़ पाने वाले वीडियो के क्रिएटर को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। वीडियो के साथ उसका टाइटल, नाम, फोन नंबर और पता भेजना अनिवार्य है। प्रविष्टियां 5 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे तक स्वीकार की जाएंगी।

