खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य की खाद्य आपूर्ति और राशन वितरण व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि विभाग ऐसी नई तकनीक लेकर आ रहा है, जिससे मंडियों में आने वाले अनाज से लेकर राज्य में उत्पादित अनाज तक की पूरी जानकारी डिजिटल और अपडेटेड रहेगी। बैठक में अनाज मंडियों में सीसीटीवी लगाने, अनाज की बोरियों पर बारकोड प्रणाली लागू करने और खरीद से संबंधित POS मशीनों के टेंडर पर भी चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया…
Author: dishant
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महान स्वतंत्रता सेनानी, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उन्हें नमन किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को धरातल पर उतारने में हरियाणा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। इसी दिशा में राज्य सरकार ने एक व्यापक औद्योगिक विकास रोडमैप तैयार किया है, जिसमें उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और HSIIDC को केंद्रीय भूमिका दी गई है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा का औद्योगिक परिदृश्य अब नई ऊर्जा, नई सोच और नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा है।
जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024 में हरियाणा को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ (तृतीय स्थान) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार प्राप्त किया।
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित शहीदी यात्रा की आज यमुनानगर से शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में गुरु तेग बहादुर जी को मानवता और धर्म की रक्षा के लिए महान बलिदान देने वाला ‘मानव अधिकारों का प्रथम नायक’ बताया। “हरियाणा सरकार इस यात्रा के जरिए गुरु जी के बलिदान को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास कर रही है, यह यात्रा हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक नई दिशा और प्रेरणा देगी।”,: मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने अपनी तरफ से गुरुद्वारा साहिब को ₹21 लाख रुपए की राशि देने की…
श्री गुरु तेग बहादुर वन उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से वन, वन्यजीव एवं जीव विविधता संरक्षण ब्लॉक, एक द्वार और सफ़ारी ट्रेलर का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय उद्यान में AI आधारित मॉनिटरिंग और राष्ट्र स्तरीय वॉच टावरों का भी शिलान्यास किया गया। उनके उद्बोधन में यह भाव प्रमुख रहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर विकसित यह वन, संरक्षण ब्लॉक, प्रवेश द्वार और सफ़ारी ट्रेलर मानवता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के उस संदेश का विस्तार हैं जिसे गुरु साहिब ने अपने जीवन में स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने बताया…
चंडीगढ़ से साढौरा जाते समय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अंबली गांव में ग्रामीणों से मुलाकात की।
350वें शहीदी वर्ष पर ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन — शहीदी यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुँच रहा बलिदान का संदेश
भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिरसा मुंडा जी का जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महान स्वाधीनता सेनानी, अद्वितीय साहस के प्रतीक और युवाओं के प्रेरणास्रोत बटुकेश्वर दत्त जी को उनकी जयंती पर नमन किया।

