Author: dishant

हरियाणा में बनेगी देश की पहली ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड झूला हादसे के बाद सख्त कदम उठाने का ऐलान किया, घायलों के इलाज और मुआवजे की भी घोषणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार देश की पहली “झूला सेफ्टी पॉलिसी” तैयार करेगी। इस नीति का उद्देश्य झूलों और मनोरंजन साधनों को पूरी तरह सुरक्षित बनाना और भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक ही दिन में 18 योजनाओं के तहत 1,431 करोड़ रुपये जारी किए, जिससे 56 लाख से अधिक लाभार्थियों को सीधा लाभ मिला। पेंशन, लाडो लक्ष्मी और गैस सब्सिडी समेत कई योजनाओं को मिला फायदा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक ही दिन में 18 विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत करीब 1,431 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जारी की। इस पहल से राज्य के लगभग 56 लाख 34 हजार लाभार्थियों को सीधा आर्थिक लाभ मिला है। चंडीगढ़ में…

Read More

हरियाणा में शहरी स्थानीय निकायों की समीक्षा बैठक में म्हारी सड़क योजना में लापरवाही पर कार्रवाई हुई। शाहाबाद नगर पालिका के जेई निलंबित और सचिव को चार्जशीट, स्वच्छता व कचरा प्रबंधन पर जोर। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ में शहरी स्थानीय निकायों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की नगर पालिकाओं के अधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। यह…

Read More

हरियाणा सरकार ने मिलावटी और असुरक्षित दूध व दुग्ध उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। पलवल, हिसार, नूंह समेत कई जिलों में छापेमारी कर सैंपल फेल पाए गए और कानूनी कार्रवाई की गई। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य सरकार मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। सरकार ने मिलावट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर लगातार छापामारी की जा रही है। यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। फ़ूड एंड ड्रग…

Read More

वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों को उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया। बातचीत के बाद हरियाणा में राजस्व विभाग का कामकाज सामान्य रूप से बहाल हो गया। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने भूमि जोत एवं भूमि अभिलेख समेकन निदेशक डॉ. यश पाल के साथ मिलकर आज राजस्व अधिकारियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत और रचनात्मक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं पर कानून और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। डॉ. सुमिता मिश्रा ने स्पष्ट किया कि…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्कृष्ट पंचायतों को मिलने वाली अनुदान राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने की घोषणा की। साथ ही एससी-एसटी मामलों में 60 दिनों में चार्जशीट दाखिल करने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन अनुदान को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक थाने में इन्वेस्टिगेशन विंग स्थापित करने की भी घोषणा की, ताकि जांच कार्य प्रभावित न हो…

Read More

खेल विभाग, हरियाणा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खेल नर्सरी आवंटन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक संस्थान 15 फरवरी 2026 तक haryanasports.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। खेल विभाग, हरियाणा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खेल नर्सरी के आवंटन हेतु सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों और निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र संस्थान 15 फरवरी 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanasports.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह पहल राज्य में खेल प्रतिभाओं को जमीनी स्तर पर पहचानने और…

Read More

39वें सूरजकुंड शिल्प मेला-2026 में टेडी बियर और टेराकोटा कला से बने कुकर, कढ़ाई और तवे पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक इनकी जमकर खरीदारी हो रही है। सूरजकुंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 इस वर्ष रंग-बिरंगे और आकर्षक उत्पादों के कारण पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। मेले में जहां एक ओर हस्तशिल्प की विविध कलाएं लोगों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं दूसरी ओर टेडी बियर और टेराकोटा कला से बने बर्तन खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चों, युवाओं और पर्यटकों की भारी भीड़ इन स्टॉल्स पर देखने को मिल…

Read More

39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 में वीटा की लस्सी, रबड़ी और आइसक्रीम पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। वीटा स्टॉल पर दुग्ध उत्पादों की जमकर बिक्री हो रही है। 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 में जहां एक ओर देश-विदेश की रंग-बिरंगी हस्तशिल्प कलाएं पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक और शुद्ध स्वाद के लिए मशहूर वीटा की लस्सी और रबड़ी भी लोगों की खास पसंद बनी हुई है। मेला परिसर में हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ (वीटा) की स्टॉल पर दिनभर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। फरवरी के सुहाने मौसम में…

Read More

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहा है और शिल्पकारों को वैश्विक मंच प्रदान कर रहा है। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला केवल कला और संस्कृति का उत्सव नहीं है, बल्कि देश के शिल्पकारों, कलाकारों और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और अवसर प्रदान करने वाला एक सशक्त मंच भी है। उन्होंने कहा कि…

Read More