मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्टेट प्रगति डैशबोर्ड बैठक में 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली मेगा परियोजनाओं की सख्त निगरानी और समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित स्टेट प्रगति डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में चल रही सभी मेगा परियोजनाओं की प्रगति की कड़ी निगरानी की जाए और उनके क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हो सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता…
Author: dishant
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पैक्स ग्रामीण हरियाणा की आर्थिक रीढ़ बनेंगी। सहकारिता के माध्यम से महिलाओं, युवाओं और किसानों को संगठित कर आत्मनिर्भर संस्थाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं, युवाओं और किसानों को संगठित कर उन्हें सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सहकारिता क्षेत्र में अपार संभावनाओं के द्वार खोले जाएंगे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां) को…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए। ड्रॉपआउट खत्म करने, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, टीबी मुक्त प्रदेश और आवास योजनाओं की समीक्षा पर जोर दिया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आबादी और विस्तार को ध्यान में रखते हुए नए स्कूल खोलने के लिए सर्वे कराया जाए, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे को उसके आसपास…
हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 2.39 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण खरीदने को मंजूरी दी है। इससे नागरिक अस्पतालों और नियोनेटल केयर यूनिट में जांच और उपचार सुविधाएं बेहतर होंगी। हरियाणा सरकार ने राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 2.39 करोड़ रुपये के सूक्ष्म चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी है। इस स्वीकृति के तहत 25 स्लिट लैंप, 140 रेडिएंट वार्मर, 60 एलईडी फोटोथेरेपी यूनिट और 1,575 प्लास्टिक मोल्डेड पैलेट खरीदे जाएंगे। इन उपकरणों की आपूर्ति राज्य के नागरिक अस्पतालों और…
एनएबीएल मान्यता से प्रयोगशालाओं में परीक्षण परिणामों की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ती है। पंचकूला में क्यूएए की संगोष्ठी में राजीव अरोड़ा ने गुणवत्ता प्रबंधन और तकनीकी विश्वसनीयता पर जोर दिया। क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (क्यूएए) के चेयरपर्सन श्री राजीव अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान तकनीकी और नियामकीय परिवेश में एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि एनएबीएल (राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड) की मान्यता प्रयोगशालाओं की तकनीकी दक्षता, निष्पक्षता और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली की औपचारिक पुष्टि करती है, जिससे परीक्षण परिणामों की विश्वसनीयता और सटीकता सुनिश्चित होती है। क्यूएए, हरियाणा द्वारा एनएबीएल के सहयोग…
39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 में देश-विदेश के पर्यटक बहुसांस्कृतिक कला, हस्तशिल्प, लोक नृत्य और पारंपरिक परिधानों का आनंद ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात के स्टॉल बने खास आकर्षण। 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव-2026 इन दिनों कला, संस्कृति और परंपरा के भव्य संगम के रूप में उभर रहा है। देश-विदेश से आए पर्यटक मेले की बहुसांस्कृतिक छटा और जीवंत माहौल का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। मेला परिसर में उत्साह, जिज्ञासा और खुशी का माहौल साफ नजर आ रहा है, जिसे कैंडिड फोटोग्राफी के माध्यम से भी खूबसूरती से कैद किया जा रहा है।…
मेले में राजस्थान के स्पेशल अचार और नमकीन पर्यटकों की पहली पसंद बने हैं। अनारदाना गोली, जीरा गोली, इमली लड्डू की बढ़ती मांग ने देसी स्वाद की लोकप्रियता साबित की है। मेले में इस बार देश-विदेश से आए हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों के बीच राजस्थान के खास अचार और नमकीनों ने पर्यटकों का दिल जीत लिया है। रंग-बिरंगे स्टॉलों पर सजे पारंपरिक स्वादों की खुशबू और देसी अंदाज ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। खासतौर पर अनारदाना गोली, जीरा गोली और इमली लड्डू की खट्टी-मीठी और चटकारेदार स्वाद ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अपना मुरीद बना…
कुलदीप धालीवाल ने राज्यपाल की नशा विरोधी यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि नशा तस्करों के राजनीतिक संरक्षकों के साथ मंच साझा करना महज दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2007-2017 के दौरान जिन नेताओं के राज में नशा फैला, उनके साथ कोई भी मुहिम जनता का भरोसा नहीं जीत सकती। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी यात्रा पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे “सिर्फ दिखावटी कदम” करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन राजनीतिक ताकतों पर पंजाब…
रवनीत बिट्टू के वीडियो से कांग्रेस-अकाली की ‘फिक्स्ड मैच’ राजनीति का खुलासा, आम आदमी पार्टी के नेता बलतेज पन्नू ने बताया कैसे पर्दे के पीछे सत्ता की मिलीभगत से पंजाब को लूटा गया और 2022 में जनता ने पूरे सिस्टम को बदल दिया। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इन दोनों दलों ने दशकों तक पंजाब में पर्दे के पीछे सत्ता की साझेदारी की राजनीति की और राज्य को लूटने का काम किया। पन्नू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू…
पंजाब में दलित और मेहनतकश वर्ग के अपमान के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, प्रताप सिंह बाजवा के घर बैंड-बाजे के साथ घेराव, पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल, नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, चेयरमैनों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाजवा के आवास के बाहर बैंड-बाजे के साथ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पर दलित और मेहनतकश वर्ग…

