Atul Kulkarni Visit Pahalgam: पहलगाम से अतुल कुलकर्णी ने तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारा कश्मीर है और हम आते रहेंगे।”
Atul Kulkarni Visit Pahalgam: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोग मारे गए। हिंदू पर्यटकों से आतंकवादियों ने उनका धर्म पूछकर गोली मार दी। हमले के बाद से हर कोई दुखी और क्रोधित है। इस हमले की भी बॉलीवुड सेलेब्स ने कड़ी निंदा की है। साथ ही अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि कश्मीर हमारा है और अगला वेकेशन कश्मीर में ही होगा।
पहलगाम पर पहुंचे अतुल कुलकर्णी
हाल ही में अभिनेता अतुल कुलकर्णी कश्मीर पहुंच गए हैं। पहलगाम की बहुत सी तस्वीरें उन्होंने साझा कीं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हिंदुस्तान की ये जागीर है, डर से हिम्मत भारी है, हिंदुस्तान की ये जागीर है, प्यार से नफरत हारी है, चलिए जी कश्मीर चलें, सिंधु, झेलम किनारे चलें, मैं आया हूँ, आप भी आएं।”
अतुल कुलकर्णी ने मुंबई से श्रीनगर की उड़ान ली थी। उस समय, उन्होंने खाली फ्लाइट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि क्रू ने कहा कि उनकी फ्लाइट्स भर गईं। अब हमें इन्हें फिर से भरना होगा। चलिए जी कश्मीर चलें. हमें आतंक को हराना है.
अतुल ने कश्मीर की सुंदर वादियों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं और लिखा है कि वहाँ जाना अनिवार्य है।
साथ ही, अतुल कुलकर्णी ने बातचीत में कहा, ‘ये जो आतंकवादी हैं, इन्होंने क्या किया? क्या बोलना चाहते हैं? वह हम सभी को बता रहे हैं कि आप कश्मीर नहीं जा सकते। हम सिर्फ यह कह सकते हैं कि भाई, हम तुम्हारी बात नहीं मानेंगे। बड़ी संख्या में लोग यहां आएंगे। हम पहलगाम में बेठे हैं, इसलिए मेरी मांग अगर आपने बुकिंग कैंसिल की है, तो कृपया फिर से बुकिंग करें।’
For more news: Entertainment




