ATM New Rules: एटीएम नेटवर्क ऑपरेटरों और व्हाइट लेबल एटीएम कंपनियों ने चार्ज बढ़ाने की मांग की है। पहले की तुलना में उनके मेंटिनेंस और ऑपरेशन खर्च बढ़ गए।
ATM New Rules: आजकल हर कोई पैसे निकालने के लिए एटीएम का उपयोग करता है। ऐसे में ये खबर उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एटीएम नियमों में मई 2025 से बदलाव होंगे। यानी एटीएम के चार्ज में अब बदलाव हो रहा है.। आरबीआई ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद, दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालना अब अधिक खर्चीला हो जाएगा।
मई 2025 से, दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर 17 रुपये की जगह 19 रुपये लगेंगे। साथ ही, बैलेंस चेक करने की लागत 7 रुपये से 9 रुपये कर दी गई है। महीने में बैंक अपने ग्राहकों को दूसरे एटीएम में 5 और नॉन मेट्रो शहरों में 3 फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट देता है। ये ट्रांजेक्शन पर अधिक खर्च करेंगे।
एटीएम चार्च बढ़ेगा
एटीएम नेटवर्क ऑपरेटरों और व्हाइट लेबल एटीएम कंपनियों ने चार्ज बढ़ाने की मांग की है। पहले की तुलना में उनके मेंटिनेंस और ऑपरेशन खर्च बढ़ गए। नतीजतन, नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को इस अनुरोध को भेजा, जिसे आरबीआई ने मंजूरी दी है।
अब एटीएम चार्ज बढ़ने से उन बैंकों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा जो एटीएम नेटवर्क पर अधिक निर्भर हैं। अब ग्राहकों को गैर घरेलू बैंक एमटीए से पैसे निकालने या बैलेंस चेक करने पर अधिक शुल्क देना होगा। ऐसे में बढ़े हुए चार्ज के बाद अधिक एटीएम का इस्तेमाल करने वाले लोगों को या तो अधिक चार्ज से बचने के लिए अपने होम बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर डिजिटल भुगतान का उपयोग करना चाहिए।
1 फरवरी 2025 से, एसबीआई ने अपने कस्टमर्स के लिए एटीएम ट्रांजेक्शन और चार्ज में बदलाव किया है। आरबीआई ने कहा कि 1 मई 2025 से कैश निकालने पर पहले से अधिक चार्ज देना होगा।
For more news: Business


