चंडीगढ़। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने सैनिकों एवं शहीद परिवारों के कल्याण के लिए अपना छोटा-सा योगदान समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस हमें उन वीर जवानों की अमिट शौर्य गाथाओं की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा में कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों का बलिदान, साहस और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी सशस्त्र सेना झंडा कोष में योगदान देकर सैनिकों और उनके आश्रितों के सम्मान व कल्याण में सहभागी बनें।
मुख्यमंत्री ने कहा, “उनकी वीरता और त्याग को मेरा शत-शत नमन।”
सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर वर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य देश की तीनों सेनाओं—थल सेना, वायु सेना और नौसेना—के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए सहयोग जुटाना है।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हमारे वीर जवानों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए छोटा-सा योगदान समर्पित किया।
उनकी वीरता और त्याग को मेरा शत-शत नमन🙏🏼#armedforcesflagday pic.twitter.com/5B8nNVF1ES
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 5, 2025


