Archita Phukan Controversy: असम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अर्चिता फुकन उर्फ बेबी डॉल आर्ची का वायरल वीडियो चर्चा में है। क्या वो असली हैं या AI का कमाल? जानिए उनकी वायरल कहानी और विवाद की पूरी सच्चाई।
Archita Phukan Controversy: असम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मॉडल अर्चिता फुकन, जिन्हें लोग बेबी डॉल आर्ची के नाम से जानते हैं, इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चा और विवाद भी हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर अर्चिता फुकन हैं कौन और क्यों हर जगह उनकी ही बात हो रही है।
अर्चिता फुकन: असम की ग्लैमरस इंफ्लुएंसर
बेबी डॉल आर्ची असम की रहने वाली एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 750K से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों, बोल्ड शॉर्ट रील्स और स्टाइलिश कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। उनकी “डेम अन ग्रर” नाम की एक रील ने उन्हें वायरल कर दिया और इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
वायरल हुआ वीडियो और ‘रेड लाइट’ कनेक्शन
बेबी डॉल आर्ची की वायरल रील को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिले हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चिता पहले अमेरिकी एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़ी थीं और उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने “रेड लाइट एरिया” में काम किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा-“मैंने इस शरीर को पाने के लिए कड़ी मेहनत की है। रेड लाइट में रहकर मेरी मानसिकता बदल गई, और मैंने खुद को उस माहौल में ढाल लिया। अच्छा हो या बुरा, इसने मुझे जिंदा रहने में मदद की।”
केंड्रा लस्ट के साथ फोटो ने मचाया बवाल
बेबी डॉल आर्ची तब और वायरल हो गईं जब उन्होंने अमेरिकन एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या अर्चिता वास्तव में एक इंफ्लुएंसर हैं या किसी और इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “केंड्रा से मिलना एक यादगार अनुभव था। मैं उनके कॉन्फिडेंस और सक्सेस से इंस्पायर हुई हूं।”
View this post on Instagram
क्या बेबी डॉल आर्ची एक AI कैरेक्टर हैं?
विवाद और चर्चा यहीं नहीं रुकी। अब सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा चल रही है कि बेबी डॉल आर्ची असली इंसान नहीं, बल्कि AI (Artificial Intelligence) जनरेटेड कैरेक्टर हो सकती हैं। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इस बहस ने इंटरनेट पर आग जरूर लगा दी है।
For more news: Entertainment


