अनुपमा वाइल्ड कार्ड एंट्री: स्टार प्लस के शो अनुपमा में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट! प्रेम की गलती से राही नाराज़, अनुपमा को वाइल्ड कार्ड एंट्री से मिलेगी नई उम्मीद।
अनुपमा वाइल्ड कार्ड एंट्री: स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में दर्शकों को एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। शो में लगातार ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों को टीवी से बांधकर रखा है। अब आने वाले एपिसोड में एक ऐसी घटना होगी, जो अनुपमा, राही और प्रेम की जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख देगी।
प्रेम की गलती पर फूटा कोठारी परिवार का गुस्सा
अब तक देखा गया कि कोठारी परिवार को पता चल चुका है कि प्रेम पहले से जानता था कि अनुपमा डांस कॉम्पटीशन का हिस्सा हैं। जैसे ही यह सच सामने आता है, राही और पूरा कोठारी परिवार प्रेम से नाराज़ हो जाता है। वे उसे बुरा-भला कहते हैं और अनुपमा को भी इस पूरे मामले में घसीट लिया जाता है।
अनुपमा मांगेगी माफ़ी, लेकिन टूटेगी अंदर से
इस पूरे हंगामे से परेशान अनुपमा कोठारी परिवार से माफी मांगती है। वह भावुक होकर कहती है कि उसने कुछ भी जानबूझ कर नहीं किया। उसकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे, और इसी भावनात्मक स्थिति में वह कॉम्पटीशन के बीच डांस भूल जाती है। नतीजा – अनुपमा को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है।
पब्लिक डिमांड पर वाइल्ड कार्ड एंट्री और जीत
हालांकि, दर्शकों के समर्थन से अनुपमा को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलती है और वो अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लेती है। अंत में, अनुपमा कॉम्पटीशन जीत जाती है, लेकिन उसकी व्यक्तिगत जिंदगी में उथल-पुथल बनी रहती है।
रिश्तों में दरार और नई मुश्किलें
जहां पराग अनुपमा को माफ करने का मन बना लेता है, वहीं ख्याति और वसुंधरा उसे जलील करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। इधर, राही और प्रेम के रिश्ते में भी दरार आ जाती है। प्रेम अब राही की बात सुनने को तैयार नहीं है।
आने वाले एपिसोड्स में पराग कोशिश करेगा कि राही और अनुपमा आपस में बात करें, लेकिन क्या इससे कुछ बदलेगा? या फिर एक और बड़ा धमाका शो में देखने को मिलेगा?


