Anupama Upcoming Twist: Anupama शो में बड़ा लीप, Rupali Ganguly ने इमोशनल पोस्ट में इशारा किया 7 कैरेक्टर्स के शो छोड़ने का। जानें कौन-कौन होंगे बाहर और क्या होगा नया।
Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का हिट सीरियल ‘अनुपमा’ एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में शो में बड़ा लीप (कहानी में समय की छलांग) लिया जाएगा, जिससे न केवल कहानी की दिशा बदलेगी बल्कि कई पॉपुलर कैरेक्टर्स शो से बाहर हो जाएंगे। रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए इस बड़े बदलाव का संकेत भी दे दिया है।
लीप के बाद मुंबई जाएंगी अनुपमा
अब तक की कहानी में दिखाया गया कि आर्यन की मौत के बाद अनुपमा पूरी तरह टूट चुकी है। शाह और कोठारी परिवार से भी उसके सारे रिश्ते टूट चुके हैं। ऐसे में अनुपमा अहमदाबाद छोड़कर मुंबई चली जाती है और वहीं से शुरू होती है नई शुरुआत।
इन 7 कलाकारों का शो से होगा बाहर होना तय
मनीष गोयल (राघव) – राघव के किरदार को शाह परिवार घर से निकाल देता है, अनुपमा भी मुंबई चली जाती है, जिससे उनका रोल खत्म हो जाता है।
रणदीप राय (आर्यन) – आर्यन की मौत पहले ही हो चुकी है।
स्पृहा चटर्जी (माही) – माही को विधवा दिखाया जाएगा, और आगे की कहानी में उनका किरदार बंद किया जा सकता है।
ईशानी
परी
अंश – ये तीनों बच्चे लीप के बाद शो में नजर नहीं आएंगे।
गौतम और प्रार्थना – तलाक के बाद गौतम का ट्रैक भी खत्म किया जा सकता है।
बा और बापूजी के किरदार का भी होगा एंड?
रिपोर्ट्स की मानें तो बा और बापूजी यानी अनुपमा के सास-ससुर का रोल भी लीप के बाद समाप्त हो सकता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दी गई है।
रुपाली गांगुली ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
हाल ही में रुपाली गांगुली ने अपने को-स्टार्स के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,”यादें, जो हमेशा साथ रहेंगी।” फैंस इसे उन एक्टर्स के शो से बाहर होने की तरफ इशारा मान रहे हैं।
शो में होंगे नए चेहरों की एंट्री
लीप के बाद कहानी में कई नए कलाकारों की एंट्री होगी जो अनुपमा के मुंबई चैप्टर में नजर आएंगे। नए कैरेक्टर्स और नए ट्विस्ट दर्शकों के लिए शो को और रोमांचक बना देंगे।
For more news: Entertainment


