Anupama Spoiler Alert: राघव के कारण अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया तूफान। परिवार करेगा तिरस्कार, अनुपमा उठाएगी बड़ा कदम। जानिए अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा।
Anupama Spoiler Alert: स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में एक बार फिर से हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। लेटेस्ट ट्रैक में अनुपमा को राघव की वजह से अपने ही घरवालों की उपेक्षा और तानों का सामना करना पड़ेगा, जिससे मजबूर होकर वह एक बड़ा कदम उठाने का फैसला करेगी।
शादी के माहौल में मचा बवाल
इन दिनों शो में माही और आर्यन की शादी की रस्में चल रही हैं, लेकिन इस खुशी के माहौल में भी लगातार ड्रामा हो रहा है। वसुंधरा कोठारी, जो पहले से ही अनुपमा के खिलाफ है, अब राघव के प्रपोजल के बाद और भी ज्यादा आक्रामक हो जाती है।
गौतम जैसे ही वसुंधरा को बताता है कि राघव ने अनुपमा को प्रपोज किया है, वसुंधरा तुरंत दोनों की शादी का ऐलान कर देती है। इससे अनुपमा भड़क जाती है और दोनों के बीच जबरदस्त बहस होती है। वहीं राही, अपनी मां अनुपमा का साथ छोड़कर वसुंधरा का पक्ष लेती है।
परिवार के विरोध से टूटी अनुपमा
शादी संपन्न होने के बाद अनुपमा और राघव अपने रास्ते अलग करने का फैसला करते हैं। लेकिन अनुपमा का परिवार उसके इस फैसले से नाराज होकर उसे ताने मारने लगता है और नजरअंदाज करने लगता है। ऐसे में अनुपमा टूटने लगती है और खुद को अकेला महसूस करने लगती है।
गौतम की चाल और प्रार्थना पर खतरा
दूसरी ओर, अनुपमा प्रार्थना से मिलती है और उसे गौतम के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए कहती है। यह बात गौतम सुन लेता है और प्रार्थना को रास्ते से हटाने की योजना बना लेता है। वह लंदन भेजने के बहाने उसकी जान लेने का प्लान करता है।
राघव का अतीत फिर आया सामने
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राघव को अपने अतीत का सामना करना पड़ेगा। अनिल उसके सामने आकर माफी मांगेगा और बताएगा कि उसने राघव के परिवार के साथ क्या-क्या गलत किया था। इससे राघव को जेल में बिताए सालों की यादें फिर से ताजा हो जाएंगी।
अनुपमा छोड़ेगी घर, मुंबई में होगी नई शुरुआत
राघव से दूरी और परिवार के तानों से परेशान होकर अनुपमा घर छोड़ने का फैसला कर लेगी। वह मुंबई चली जाएगी और वहां एक नई जिंदगी की शुरुआत करेगी। हालांकि, वहां भी उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
For more news: Entertainment


