Ankita-Vicky On Pregnancy Rumours: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर व्लॉग में तोड़ी चुप्पी। जानिए क्या कहा कपल ने और क्या सच में आने वाला है गुड न्यूज़?
Ankita-Vicky On Pregnancy Rumours: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कई बार मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर फैंस ने कयास लगाए कि यह कपल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाला है। अब इस जोड़ी ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए बड़ी बात कही है।
अंकिता ने कहा – “प्रेग्नेंसी कब होगी, यही सवाल होना चाहिए”
अपने यूट्यूब चैनल पर अंकिता और विक्की ने एक नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें अंकिता ने प्रेग्नेंसी से जुड़ी अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा: “खबरें तो काफी समय से चल रही हैं… प्रेग्नेंसी कब होगी, ये सवाल होना चाहिए। पूरा परिवार लगा हुआ है, बातचीत चल रही है। मैं सवालों से थक चुकी हूं। जब प्रेग्नेंट होऊंगी तो खुद बताऊंगी।”
यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यह साफ कर देता है कि फिलहाल वे प्रेग्नेंट नहीं हैं, लेकिन फैमिली इस बारे में सोच-विचार कर रही है।
View this post on Instagram
सेट पर मज़ाक और अफवाहें (Ankita-Vicky On Pregnancy Rumours)
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट पर जब कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और करण कुंद्रा ने अंकिता को “प्रेग्नेंसी” को लेकर चिढ़ाया था, तभी से अफवाहों को और हवा मिली थी। लेकिन अंकिता के इस व्लॉग के बाद अब इन खबरों पर कुछ हद तक विराम लग गया है।
अंकिता-विक्की की पहली डेट और रिलेशनशिप की शुरुआत
इस व्लॉग में अंकिता ने अपनी पहली डेट को याद करते हुए बताया कि उन्होंने ही विक्की को सबसे पहले मैसेज किया था। अपने कजिन की रिक्वेस्ट पर उन्होंने पहल की और फिर विक्की को डेट पर ले गईं। उसी दिन दोनों के बीच गहरा बॉन्ड बना, जो आज भी मजबूत है।
विक्की जैन ने कहा – “अंकिता रिश्ते नहीं टूटने देती”
व्लॉग में विक्की ने अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की और कहा, “अंकिता चाहे किसी भी रिश्ते में हो, वह उसे टूटने नहीं देती। चाहे कितना भी मुश्किल समय क्यों न हो, वो हमेशा उसे जोड़ कर रखती है।”
अंकिता ने विक्की को बताया अपना ‘सपोर्ट सिस्टम’
अंकिता ने भी विक्की के लिए कहा, “वह हमेशा ध्यान रखते हैं कि मैं अपने सपनों से दूर न हो जाऊं। जब मैं खुद को कमजोर महसूस करती हूं, तो वह मुझे प्रेरित करते हैं। उन्हें मुझ पर भरोसा है और यही बात मुझे आगे बढ़ने की ताकत देती है।”
For more news: Entertainment


