Android 16 News Feature: “Android 16 में नया सुरक्षा फीचर! नकली मोबाइल टावर से जुड़ते ही तुरंत मिलेगा अलर्ट और Stingray जैसे जासूसी हमलों से मिलेगी सुरक्षा। जानें कैसे करें एक्टिवेट।”
Android 16 News Feature: आज के स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए नहीं, बल्कि आपकी बैंकिंग जानकारी, निजी फोटो और अन्य संवेदनशील डेटा का भी भंडार हैं। हालांकि सुरक्षा के कई उपाय मौजूद हैं, लेकिन कुछ साइबर हमले जैसे Stingray अटैक को रोकना चुनौतीपूर्ण होता है। Stingray तकनीक में हैकर्स नकली मोबाइल टावर बनाकर आपके फोन की कॉल और मैसेज चुपके से इंटरसेप्ट कर लेते हैं।
Android 16 में नई सुरक्षा सुविधा
Google ने Android 16 में एक खास फीचर पेश किया है, जो उपयोगकर्ताओं को नकली मोबाइल टावर से जुड़ने पर तुरंत अलर्ट देगा। यह फीचर “Mobile Network Security” नाम से Safety Center में उपलब्ध होगा। इसे आप फोन की Settings > Security & Privacy में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं।
मुख्य विकल्प:
Network Notifications: इस सेटिंग को ऑन करने पर, फोन आपको नोटिफिकेशन देगा जब भी आपका फोन किसी एनक्रिप्टेड नेटवर्क से असुरक्षित (अनएनक्रिप्टेड) नेटवर्क पर स्विच करे या जब कोई नेटवर्क आपके फोन के यूनिक आइडेंटिफायर (जैसे IMEI) की मांग करे।
2G नेटवर्क सुरक्षा: यह विकल्प 2G कनेक्टिविटी को बंद करने की सुविधा देता है क्योंकि 2G नेटवर्क Stingray अटैक के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित माने जाते हैं।
कौन से डिवाइस में मिलेगा ये फीचर?
यह फीचर केवल उन डिवाइसों में उपलब्ध होगा जिनमें Android 16 इनबिल्ट है और जो Android के Radio HAL 3.0 ड्राइवर को सपोर्ट करते हैं। इसलिए पुराने फोन जिनको अपडेट मिला है, उनमें यह सुविधा नहीं मिल सकती। फिलहाल, Google के Pixel फोन में भी यह फीचर उपलब्ध नहीं है।
पहले भी उठाए गए कदम
Google ने पहले Android 12 और Android 15 में भी इस दिशा में कदम उठाए थे। Android 15 में नेटवर्क की आईडी मांगने पर अलर्ट मिलता था और Android 12 में यूज़र को 2G नेटवर्क बंद करने का विकल्प दिया गया था।


