Android 16 Beta Update 2025: Google ने Android 16 Beta को Material Expressive UI के साथ लॉन्च किया है। जानिए कैसे करें इंस्टॉल, किन Pixel डिवाइसेज़ को मिलेगा सपोर्ट और क्या हैं नए फीचर्स।
Android 16 Beta Update 2025: Google ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट Android 16 Beta को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने नया Material Expressive UI पेश किया है, जो Material You डिज़ाइन का एक अपग्रेडेड और ज्यादा विजुअली एन्हांस्ड वर्जन है। यह अपडेट Google के Android Show 2025 इवेंट में पहली बार शोकेस किया गया था और अब यह चुनिंदा Pixel डिवाइसेज़ के लिए उपलब्ध है।
Android 16 Beta कैसे करें इंस्टॉल?
यदि आप Google के Pixel डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं और Beta प्रोग्राम में रजिस्टर्ड हैं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर के Android 16 Beta अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं:
Settings में जाएं
System सेक्शन पर टैप करें
Software Update ऑप्शन चुनें
Android 16 QPR1 Beta अपडेट दिखाई देगा
अपडेट डाउनलोड करें और डिवाइस को रीस्टार्ट करें
रीस्टार्ट के बाद आपका फोन नया Material Expressive UI के साथ काम करेगा।
किन डिवाइसेज़ को मिलेगा Android 16 Beta सपोर्ट?
अभी यह बीटा वर्जन केवल Pixel सीरीज़ के डिवाइसेज़ के लिए उपलब्ध है:
Pixel 6, 6 Pro, 6a
Pixel 7, 7 Pro, 7a
Pixel 8, 8 Pro, 8a
Pixel Fold
Pixel 9, 9 Pro, 9 Pro XL
Pixel 9a, Pixel 9 Pro Fold
Material Expressive UI में क्या है नया?
Google का नया Material Expressive UI न केवल विजुअली रिच है, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाता है:
Live Activities: लॉक स्क्रीन पर अब आपको लाइव अपडेट्स जैसे कैब ट्रैकिंग, डिलीवरी स्टेटस आदि दिखाई देंगे।
नई आइकन स्टाइल: कर्वी आइकन और मॉडर्न फॉन्ट स्टाइल
कलर टोन अपडेट: सेटिंग्स मेन्यू में कलर स्कीम को यूज़र इंटरफेस के हिसाब से बेहतर बनाया गया है
होम व लॉक स्क्रीन कस्टमाइज़ेशन: नया स्टाइल सेक्शन और विजुअल एलिमेंट्स
नोटिफिकेशन डिस्प्ले में सुधार
For more news: Technology


