पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह पंचकूला के एमडीसी स्थित अटल पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
इस अवसर पर श्री अमित शाह अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी आज अटल पार्क पहुंचे और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम ने अधिकारियों को आयोजन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए और सुनिश्चित किया कि आगंतुकों के लिए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाएँ सुचारू रहें।
राज्य सरकार ने कार्यक्रम को गरिमामयी और भव्य रूप से आयोजित करने के लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।
आदरणीय श्री @AmitShah जी आगामी 24 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर MDC पंचकूला स्थित अटल पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा अन्य कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे।
इस संदर्भ में आज अटल पार्क पहुंचकर… pic.twitter.com/ccZkgjWJAY
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 12, 2025


