केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने आज पंचकूला आगमन के दौरान हरियाणा को एक साथ कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उनके इस दौरे को राज्य के सहकारिता और ग्रामीण विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर अमित शाह ने जिला भिवानी के सलेमपुर स्थित दूध शीतकरण केंद्र, जिला रेवाड़ी के जाटूसाना स्थित हैफेड आटा मिल तथा सहकारिता मंत्रालय द्वारा विकसित आईवाईसी (IYC) पोर्टल का रिमोट के माध्यम से ई-लोकार्पण किया।
इन परियोजनाओं के शुभारंभ से राज्य के दुग्ध उत्पादक किसानों को बेहतर भंडारण और विपणन की सुविधा मिलेगी, वहीं हैफेड आटा मिल के संचालन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। आईवाईसी पोर्टल के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी सशक्तिकरण और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। हरियाणा में शुरू की गई ये परियोजनाएं “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और राज्य के किसानों, महिलाओं तथा युवाओं को सीधा लाभ पहुंचाएंगी।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah ने आज पंचकूला आगमन पर हरियाणा को एक साथ कई सौगातें दीं।
उन्होंने जिला भिवानी के सलेमपुर स्थित दूध शीतकरण केंद्र, जिला रेवाड़ी के जाटूसाना स्थित हैफेड आटा मिल तथा सहकारिता मंत्रालय द्वारा विकसित आईवाईसी पोर्टल का रिमोट के माध्यम से… pic.twitter.com/RRxWOPMyub
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 24, 2025


