अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी की वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल। जानिए क्या वाकई में हुई है अली-जैस्मिन की शादी या है ये सिर्फ AI Generated फोटोज?
टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मिन भसीन एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। हाल ही में दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें ये दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं – क्या अली और जैस्मिन ने चुपचाप शादी कर ली?
शादी के जोड़े में दिखे अली-जैस्मिन फोटोज ने उड़ाए होश
वायरल फोटोज में जैस्मिन भसीन लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि अली गोनी व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। इन रोमांटिक तस्वीरों को देखकर फैन्स ‘माशाल्लाह’, ‘मुबारक हो’ जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। कपल की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

सच क्या है? क्या अली-जैस्मिन ने वाकई शादी की है?
नहीं! अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी की तस्वीरें रियल नहीं हैं। ये AI जनरेटेड फोटोज हैं, जो एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई हैं। हालांकि ये फोटोज इतनी रियल लग रही हैं कि कई लोग उन्हें असली समझ बैठे। लेकिन दोनों ने अभी तक आधिकारिक रूप से शादी नहीं की है।
लिव-इन में रह रहे हैं Aly-Jasmin, YouTube Vlog में दी जानकारी
अली और जैस्मिन ने हाल ही में अपने व्लॉग के जरिए बताया था कि वे अब लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दोनों साथ में ट्रैवल करते हैं, व्लॉग्स बनाते हैं और त्योहार भी एक साथ मनाते हैं। उनकी जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं और अब सभी को उनकी असली शादी का इंतजार है।
Bigg Boss से शुरू हुई लव स्टोरी
अली और जैस्मिन की लव स्टोरी की शुरुआत Bigg Boss 14 से हुई थी। वहीं से दोनों की बॉन्डिंग गहरी हुई और धीरे-धीरे रिश्ते ने प्यार का रूप ले लिया। अब दोनों एक-दूसरे के साथ हर खुशी और सफर को साझा कर रहे हैं।


