Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद सलमान खान ने इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग का इवेंट कैंसिल किया। जानें हादसे के बारे में पूरी जानकारी और बॉलीवुड सितारों के शोक संदेश।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपना एक बड़ा इवेंट कैंसिल कर दिया है। सलमान खान इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति जताते हुए इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) के लॉन्च इवेंट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया।
सलमान खान का बयान
सलमान खान ने कहा कि इस समय सेलिब्रेशन करने का मौका नहीं है और वे पूरी तरह से उन परिवारों के साथ हैं, जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इवेंट ऑर्गनाइजर्स के साथ मिलकर इस इवेंट को स्थगित करने का जिम्मेदार फैसला लिया है।
इवेंट ऑर्गनाइजर्स का बयान
ISRL के ऑर्गनाइजर्स ने भी कहा, “आज की दुखद घटना ने सभी को गहरा सदमा दिया है। हम इस मुश्किल समय में देश और पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुट हैं। इसलिए हमने इवेंट को स्थगित करने का निर्णय लिया है।”
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड सितारों का शोक
अहमदाबाद में हुए इस विमान हादसे ने बॉलीवुड सेलेब्स को भी गहरा आहत किया है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “एयर इंडिया की इस दुर्घटना से सदमे में हूं, प्रार्थना करता हूं।”
सनी देओल ने भी ट्वीट कर कहा, “यह बेहद दुखद खबर सुनकर दिल टूट गया है। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।”
अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ के पांच मिनट बाद क्रैश हुआ प्लेन
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, लेकिन टेक ऑफ के सिर्फ पांच मिनट बाद ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। अभी तक हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
For more news: Entertainment


