अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ की सफलता के बाद अफेयर के रूमर्स तेज़, जानिए कौन हैं श्रुति चौहान और क्या है उनके रिश्ते की सच्चाई।
बॉलीवुड में नया सितारा अहान पांडे अपनी पहली फिल्म ‘सैय्यारा’ की सफलता के बाद सुर्खियों में हैं। फिल्म ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर शानदार कमाई की है। अब फैंस की दिलचस्पी उनकी पर्सनल लाइफ में भी बढ़ गई है। खासकर, उनके और अभिनेत्री- मॉडल श्रुति चौहान के बीच अफेयर के चर्चे जोरों पर हैं। आइए जानते हैं, कौन हैं ये श्रुति चौहान और क्या है उनके और अहान पांडे के बीच की सच्चाई।
श्रुति चौहान कौन हैं?
श्रुति चौहान एक अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो जयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने जयपुर के ज्योति विद्यापीठ कॉलेज से आर्ट्स में पढ़ाई की है। श्रुति ने बॉलीवुड फिल्म ‘गली बॉय’ में माया का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा वह लोकप्रिय सिंगर जुबिन नौटियाल के म्यूजिक वीडियो ‘हद से’ में भी नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर श्रुति चौहान की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, उनके 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जिनमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हैं।
View this post on Instagram
अहान पांडे और श्रुति चौहान के अफेयर की अफवाहें
हाल ही में, जब श्रुति ने ‘सैय्यारा’ की सफलता पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, तब से दोनों के अफेयर की अफवाहें तेज़ हो गईं। श्रुति ने अपनी पोस्ट में अहान पांडे की मेहनत और उनके सपनों को पूरा करने की बात करते हुए उन्हें खूब सराहा और प्यार जताया। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
‘सैय्यारा’ की सफलता और अहान पांडे का बॉलीवुड डेब्यू
अहान पांडे ने मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैय्यारा’ से अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से भरपूर तारीफें मिली हैं। 27 वर्षीय अहान की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को खूब पसंद किया जा रहा है। ‘सैय्यारा’ 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी और अब तक बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर चुकी है।
Also Read:https://hindinewslive.in/divyanka-tripathi-elvish-yadav-viral-video-troll-reply/


