30 साल बाद शिल्पा शिरोडकर ने तोड़ी चुप्पी: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर इन दिनों अपनी अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘जटाधारा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पुराने और चौंकाने वाले हादसे का खुलासा किया है
30 साल बाद शिल्पा शिरोडकर ने तोड़ी चुप्पी: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर इन दिनों अपनी अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘जटाधारा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पुराने और चौंकाने वाले हादसे का खुलासा किया है, जिसने करीब 30 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी। दरअसल, एक इंटरव्यू में शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी मौत की झूठी खबर मीडिया में फैल गई थी।
कैसे फैली शिल्पा शिरोडकर की मौत की अफवाह?
शिल्पा शिरोडकर ने बताया, “मैं उस समय मनाली में शूटिंग कर रही थी और मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे। मेरे पापा होटल में लगातार कॉल कर रहे थे। मैं उस समय सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग में व्यस्त थी। लोगों को जब मेरी मौजूदगी दिखी तो वे भी हैरान थे, क्योंकि अखबारों में छपा था कि शिल्पा शिरोडकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।”
View this post on Instagram
अफवाह की सच्चाई निकली प्रमोशन का हिस्सा
शिल्पा ने आगे बताया, “बाद में मुझे पता चला कि ये सब मेरी फिल्म के निर्माताओं की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी थी। मुझे कोई जानकारी नहीं थी। उस दौर में न कोई PR था और न ही प्रमोशन के प्रोफेशनल तरीके। यह जानकर मैं शॉक्ड थी, लेकिन फिल्म हिट हो गई थी, इसलिए मैंने ज्यादा कुछ नहीं कहा।”
‘जटाधारा’ से कर रहीं धमाकेदार वापसी
शिल्पा शिरोडकर लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं फिल्म ‘जटाधारा’ के जरिए। यह एक अखिल भारतीय अलौकिक थ्रिलर (Pan India Supernatural Thriller) है, जिसकी कहानी रहस्यमयी पद्मनाभस्वामी मंदिर और प्राचीन विद्याओं पर आधारित है। इस फिल्म में शिल्पा के साथ लीड रोल में होंगे सुधीर बाबू, और खास बात ये है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म से तेलुगु-हिंदी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में रहस्य, थ्रिल और पौराणिकता का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है, जो दर्शकों के लिए एक युनिक सिनेमा एक्सपीरियंस लेकर आने वाला है।


