टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 48 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी कर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई।
T20 World Cup में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अपनी ओपनिंग बल्लेबाजी का नया रिकॉर्ड कायम किया। Abhishek Sharma और Sanju Samson की जोड़ी ने 48 रन की साझेदारी कर टूर्नामेंट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप दर्ज की।
चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर्स ने सिर्फ 23 गेंदों में 48 रन जोड़कर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इस साझेदारी में संजू सैमसन ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 8 गेंदों पर 17 रन का योगदान दिया।
दरअसल, टूर्नामेंट के शुरुआती पांच मुकाबलों में भारतीय ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। पिछले पांच मैचों में भारत के ओपनर्स कुल मिलाकर सिर्फ 34 रन ही जोड़ पाए थे। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 48 रन की साझेदारी ने पिछले सभी मैचों के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया।
also read : ‘धरती गोल है, वफादार मर्द कोना-कोना में’—अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक ट्वीट से सोशल मीडिया पर हलचल
दिलचस्प बात यह रही कि 27वां रन जोड़ते ही अभिषेक और सैमसन की जोड़ी ने टूर्नामेंट में भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। हालांकि सैमसन को मुजरबानी ने आउट कर साझेदारी को तोड़ा, लेकिन तब तक भारत मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था।
सैमसन के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज जारी रखा और दूसरे बल्लेबाज के साथ मिलकर पावरप्ले में टीम का स्कोर 80 रन तक पहुंचा दिया। इस मैच में अभिषेक का बदला हुआ आत्मविश्वास साफ नजर आया, जो पिछली पारियों से अलग था।
भारतीय टीम के लिए यह शुरुआत बेहद अहम रही, क्योंकि सुपर-8 चरण में हर मुकाबला सेमीफाइनल की दौड़ को प्रभावित कर सकता है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की यह साझेदारी अब टूर्नामेंट में भारत की नई उम्मीद बनकर उभरी है।

