WhatsApp का नया Night Mode कैमरा फीचर जल्द आ रहा है, जो कम रोशनी में भी बेहतर फोटो और वीडियो कॉल क्वालिटी देगा। बिना एक्सटर्नल लाइट के साफ और डिटेल्ड इमेज लेने के लिए यह फीचर Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड ऐप में एक खास Night Mode कैमरा फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जो कम रोशनी में फोटो और वीडियो कॉल क्वालिटी को बेहतर बनाएगा। यह सॉफ्टवेयर-बेस्ड अपडेट कम लाइटिंग वाले माहौल में एक्सपोजर और नॉइज को सुधार कर साफ और डिटेल्ड इमेज कैप्चर करने में मदद करेगा।
WhatsApp Night Mode कैमरा फीचर कैसे काम करेगा?
फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp Beta for Android v2.25.22.2 में कैमरा इंटरफेस के टॉप राइट कॉर्नर में फ्लैश के पास चंद्रमा (moon) का आइकन जोड़ा गया है। इसे टैप करके यूजर मैन्युअली नाइट मोड को ऑन या ऑफ कर सकता है। यह मोड ऑटोमैटिक नहीं है, इसलिए यूजर को खुद इसे एक्टिवेट करना होगा।
Night Mode कैमरा फीचर के फायदे
यह नया फीचर खासतौर पर शैडो और कम रोशनी वाले इलाकों में फोटो की क्वालिटी बढ़ाने में सहायक होगा। बिना किसी एक्सटर्नल लाइट के भी आप साफ तस्वीरें और वीडियो कॉल कर पाएंगे। यह फीचर इंडोर फोटोग्राफी और रात के समय तस्वीर लेने के लिए बहुत उपयोगी होगा।
यह फीचर किन्हें मिलेगा?
फिलहाल यह नाइट मोड फीचर गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के चुने गए बीटा टेस्टर्स को उपलब्ध है। अगले कुछ हफ्तों में यह अधिक यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रहे कि बहुत अंधेरे माहौल में यह फीचर सीमित सुधार ही कर पाएगा और प्रोफेशनल कैमरा सेटअप का विकल्प नहीं है।


