पर्सनल लोन लेते समय ये बातें न करें इग्नोर,  नहीं तो पड़ेगा पछताना 

By: Bharti

आजकल पर्सनल लोन आसानी से मिल जाता है। जिस वजह से लोग छोटी-मोटी ज़रूरतों के लिए भी लोन ले लेते हैं।

पर्सनल लोन लेने से पहले सोच-विचार करना और पूरी तरह से रिसर्च करना ज़रूरी होता है। नहीं तो बाद में आप कर्ज़ के जाल में फंस सकते हैं।

अगर आप पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके पहले आपको कुछ बातों के बारे में जानकारी रखना ज़रूरी है।

कभी भी बिना अच्छे से रिसर्च किए लोन ना लें। लोन लेने से पहले बैंक और NBFC के बारे में रिसर्च कर लें। छोटे-मोटे ऐप से लोन लेने से बचें। 

लोन लेने से पहले सभी तरह से चार्जेस के बारे में जान लें। कई बार ऐसे चार्ज लगा दिए जाते हैं, जो आपको पता नहीं होते और आगे चलकर लोन चुकाना मुश्किल हो जाता है।

कई लोग कम EMI को देखते हुए लंबी अवधि के लिए लोन ले लेते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कम अवधि के लिए लोन लेने से उस पर  ज़्यादा ब्याज भरना पड़ता है।

कई बार लोन लेते वक्त लोग ठीक से सारे चार्ज नहीं देखते और जब वे लोन को समय से पहले चुकाने जाते हैं, तब उन्हें भारी ब्याज देना पड़ता है।