सपना चौधरी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं
अब सपना ने खुलासा किया है कि सु्ष्मिता सेन की वजह से उनके घर में झगड़ा हुआ था.
सपना ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया है जो सुष्मिता सेन से जुड़ा है.
सपना चौधरी ने बताया है कि जब वो पैदा हुई थीं तब उनके घर में उनके नाम को लेकर काफी झगड़ा हुआ था.
सपना ने कहा- 'मेरा जन्म 1995 में हुआ था और सुष्मिता सेन 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं. ऐसे में सुष्मिता के उस वक्त खूब चर्चे थे.'
सपना के जन्म के बाद उनके ताई-ताऊ उनका नाम सुष्मिता रखना चाहते थे. लेकिन उनके पिता उनका नाम सुमन रखना चाहते थे.
उनके नाम को लेकर उनके घर में काफी कलेश हुआ था. हालांकि कलेश के बाद सपना की मां ने उनका नाम रखा था.
सपना ने कहा ताऊ-ताई और पापा नाम के लिए लड़ते रहे और मम्मी ने उनका नाम 'सपना' रख दिया था.