गर्दन के कालेपन को इन तरीकों से करें दूर

By Rochita      

गर्दन का कालापन ना सिर्फ देखने में भद्दा लगता है बल्कि इससे चेहरे की खूबसूरती भी दबने लगती है। अगर आप भी काली गर्दन से परेशान हैं तो इन तरीकों को अपनाएं।

गर्दन की त्वचा को नियमित रूप से स्क्रब करने से कालेपन को कम किया जा सकता है। रोज़ाना नहाते समय इसे स्क्रब करें।

कई बार टैनिंग की वजह से भी गर्दन काली हो जाती है। इसलिए धूप में बाहर जाते समय गर्दन को धकें या सन्सक्रिन लगाएं।

गर्दन पर निम्बू का रस और शहद मिलाकर लगाएं। इससे त्वचा की रंगत साफ होती है और कालापन कम होता है।

दही और बेसन का पैक लगाकर भी गर्दन पर जमा मैल हटाया जा सकता है। इसके लिए एक चमच्च दही में थोड़ा बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

गुलाब जल लगाने से भी गर्दन को कई फायदें मिलते हैं। गुलाब जल को कपड़े में भिगोकर गर्दन पर लगाएं। इससे त्वचा की रंगत साफ होती है और कालेपन कम होता है।

अलोवेरा जेल को गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए रखें, फिर धो लें। अलोवेरा त्वचा को ठंडा करता है और कालेपन को कम करता है।

एक चमच्च हल्दी में थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।