डेढ़ साल में ही टूटा अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता 

पिछले डेढ़ सालों से अनन्या और आदित्य एक दूसरे को डेट कर रहे हैं दोनों को एक साथ  कई मौकों पर देखा गया है 

लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिल रही हैं.

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की प्रेम कहानी की खबरें तब सामने आने लगी थी. जब दोनों को करण जौहर की दिवाली पार्टी में एकसाथ स्पॉट किया गया. फिर दोनों के वेकेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई. जिसमें वो एक-दूजे की बाहों में रोमांटिक होते नजर आए थे

सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाने लगा कि अनन्या और आदित्य रिलेशनशिप में है. हालांकि इन दोनों में से कभी किसी ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया.

लेकिन दोनों को कभी मूवी तो कभी डिनर डेट पर साथ स्पॉट किया गया. इसके अलावा इस रूमर्ड कपल ने लैक्मे फैशन वीक में एकसाथ रैंप वॉक भी की थी.

लेकिन  अब अचानक अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी है. दरअसल रिलेशनशिप की खबरों के करीब डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक हाथ से लिखा हुआ नोट शेयर किया है.

नोट में अनन्या ने लिखा था कि, “अगर वो आपके लिए होगा तो आपके पास जरूर वापस आएगा। उसने सिर्फ इसलिए छोड़ा है ताकि आपको सबक सिखा सके, जो आप सिर्फ खुद सीख सकते हैं. अगर सच में वो आपका होगा, तो लौट आएगा..”

इस पोस्ट के बाद से ही यूजर्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि अनन्या और आदित्य का ब्रेकअप हो गया है